झखरा पंचायत, प0 चम्पारण जिला मुखयालय से 15 किलोमीटर दक्षिण प्रखण्ड मुखयालय से 13 किलोमीटर पूरब में स्थित है। पंचायत की कुल आबादी 8000/- हजार है। झखरा पंचायत के उत्तर में जमुनिया दक्षिण में गहिरी कोठी पश्चिम में बरदांहा तथा पूरब में जगदीशपुर पंचायत है। इसमें कुल 13 टोले हैं। पंचायत में धनौती नदी है जो जगदीशपुर और झखरा पंचायत को बांटती है। यह पंचायत 2001 में परिसीमन के कारण दो पंचायतों यथा-बरदाहां एवं झखरा के रूप् में बंट गया।

    

झखरा पंचायत में कुल 643 हेक्टेयर कृषि योग्य जमीन है जिस पर खेती का काम किया जाता है। इस पंचायत में बाग-बगीचे तथा साग-सब्जी की खेती मुखय रूप से होती है। बाकी में धान, गेहूँ, मक्का, हल्दी इत्यादि की खेती होती है। कृषि मजदूरों की संखया ज्यादा है तथा आम लोगों के पास जमीन की कमी है जिसके कारण यहाँ के मजदूर को पंजाब, राजस्थान, दिल्ली तथा अन्य राज्यों में जाकर अपना जीवन-बसर करना पड़ता है। झखरा पंचायत मल्लाह जाति एवं मुसलमान जाति बहुल पंचायत है। यहाँ बसवरिया झखरा में मलाहों द्वारा बांस की उन्नत वर्ग की टोकरी निर्माण कर बाजारों में बेचकर अपनी जीविका चलाया जाता है। यहाँ 9 पोल्ट्री फार्म खोलकर मुर्गी पालन का काम होता है। शैक्षिक दृष्टिकोण से अति पिछड़ा यह पंचायत है। यहाँ की साक्षरता दर मात्र 25 प्रतिशत है। महिलाएं मात्र 9 प्रतिशत साक्षर हैं।